इटावा: जसवंतनगर इलाके में घर जाते समय व्यक्ति 30 फीट गहरे कुएं में गिरकर घायल, 3 घंटे तक पड़ा रहा, इलाज जारी है
Etawah, Etawah | Jul 7, 2026 जसवंतनगर इलाके के जनकपुर गांव में बकरी चराकर घर जा रहे व्यक्ति अमर सिंह 30 फीट गहरे कुएं में गिरने से घायल हो गए सोमवार रात करीब 10 बजे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद सैफई पीजीआई रेफर कर दिया है वहीं कुएं में करीब 3 घंटे तक अमर सिंह पड़े रहे है।