रोटरी क्लब ऑफ़ औरंगाबाद ने रविवार के पूर्वाह्न 11 बजे मंडल कारा औरंगाबाद में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। अपराह्न चार बजे तक चले इस शिविर में 76 लोगों की नेत्र जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाईयां एवं चश्मे प्रदान किए गए। इस शिविर की सफलता में रोटरी क्लब के साथ साथ जेल अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार की महती भूमिका रही।