नरेंद्र मोदी के खिलाफ तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, वाराणसी आगमन पर जोरदार हुआ स्वागत
Sadar, Varanasi | Mar 24, 2024 लोकसभा चुनाव में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ तीसरी बार चुनाव लड़ने के लिए अजय राय की घोषणा की गई। अजय राय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे। इसके पहले 2014 व 2019 में तीसरे स्थान पर थे। अजय राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार वाराणसी की जनता बदलाव चाहती है।