हुसैनाबाद: वैदिक मंत्रों की गूंज से भक्तिमय हुआ जपला, 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में उमड़ी आस्था
हुसैनाबाद जपला के महावीर जी भवन में आयोजित 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, विशाल भंडारा एवं दीप यज्ञ में शनिवार सुबह से श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शांतिकुंज हरिद्वार से आए विद्वानों के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ आहुतियों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। महायज्ञ में विश्व शांति, मानव कल्याण और राष्ट्र निर्माण की मंगलकामना की गई