बरेली: नकटिया नदी पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन टीम ने किया निरीक्षण, कूड़े के ढेर पर फूटा गुस्सा, सफाई के सख्त आदेश जारी
बरेली में NMCG टीम ने नकटिया नदी का ग्राउंड सर्वे कर हकीकत उजागर की। महानगर कॉलोनी के पास कूड़े व प्लास्टिक के ढेर मिलने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई गई। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सुधारने के निर्देश दिए गए। साथ ही उद्गम स्थल पर जलस्तर व प्रवाह की जांच कर आगे की कार्ययोजना बनाई गई।