पब्लिक एप पर खबर चलने से हुआ असर शुक्रवार को 4:00 जानकारी मिली कि अकबरपुर प्रखंड के तेयार गांव में 1 मार्च 2026 से खराब पड़ी जलमीनार (पानी टंकी) की समस्या को लेकर प्रकाशित खबर का असर अब देखने को मिला है। ग्रामीणों की लगातार शिकायत और मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया और शुक्रवार को जलमीनार की मरम्मत के लिए मिस्त्री मौके पर पहुंच गए।