हिसुआ: हिसुआ SDPO राहुल सिंह ने किया खुलासा 8 वर्षों से फरार डकैती का आरोपी गिरफ्तार,STF और नवादा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Hisua, Nawada | Jul 5, 2026 नवादा जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2019 के एक ट्रक लूटकांड के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह अभियुक्त पिछले आठ वर्षों से फरार चल रहा था। यह घटना वर्ष 2019 में हुई थी। रेणुकूट से बिहार के कलगांव जा रहे ब्लीचिंग पाउडर से लदे एक ट्रक को हिसुआ थाना क्षेत्र के मंझवे के पास सात अज्ञात कार सवार अपराधियों ने लूट लिया था।