परसिया: भट्टी मोहल्ले में नाले में गिरने से युवक की मौत, गश्त कर रही पुलिस ने देखा, अस्पताल पहुंचने तक तोड़ा दम
परासिया के वार्ड क्रमांक दस भट्टी मोहल्ला में नाले में गिरकर युवक की मौत हो गई। युवक को गश्त के दौरान डायल 112 स्टाफ ने देखा। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहंुचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। गुरुवार को बारह बजे पुलिसने पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया। मृतक युवक सचिन श्रीवास वार्ड क्रमांक दो रिंक टाकीज के समीप का निवासी था।