सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के बालडा गांव में सोमवार की शाम 7 बजे आई तेज आंधी और मूसलधार बारिश ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। आंधी के दौरान ताड़ का पेड़ गिरने से 70 वर्षीय सरजू महतो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।