नागौद: केबल टूटने से धनिया गांव में 7 दिनों से अंधकार, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से लगाई गुहार
Nagod, Satna | Jun 15, 2026 परसमनिया-ऊँचेहरा मार्ग स्थित धनिया गांव में पिछले सात दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि भूतेश्वर नाथ मंदिर के नजदीक आई तेज आंधी-तूफान के दौरान विद्युत लाइन का केबल टूट गया था। तूफान की वजह से कई पेड़ भी टूटे हैं और वायर लाइन टूटी थी।