चकिया: भीषमपुर कादिरगंज में आग से झोपड़ी जलकर खाक, 2.5 लाख रुपये का हुआ नुकसान
भीषमपुर गांव में बीते शनिवार रात करीब 11 बजे आग लगने से मनोज मौर्य की झोपड़ी जल गईं जिसमे रखे कपड़े, खाने-पीने का सामान और जेवर समेत सभी जरूरी सामान नष्ट हो गए। पीड़ित परिवार के अनुसार करीब 2.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंचे भाजपा जिलाउपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप मौर्य ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से भी मदद कि मांग कि है।