मुज़फ्फरनगर: 7.5 करोड़ की जमीन पर कब्जे का खेल,विधवा महिला रहस्यमय ढंग से लापता,परिजनों में हड़कंप,पंजाब से मुज़फ़्फ़रनगर पहुंचे परिज
मुज़फ़्फ़रनगर में 7.5 करोड़ रुपये की कृषि भूमि को लेकर विवाद गहरा गया है। पंजाब से पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि मानसिक रूप से बीमार विधवा हरप्रीत कौर से धोखाधड़ी कर जमीन का इकरारनामा कराया गया और बाद में वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं। परिजनों ने महिला की तत्काल बरामदगी, कथित फर्जी दस्तावेज निरस्त करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की