धमतरी: लगातार दो बार हादसे का शिकार हुआ बुजुर्ग, दर्दनाक मौत, बेटा और भाई हुए घायल
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार बालोद जिला के ग्राम धानापुरी निवासी 60 वर्षीय अकबर सलाम अपने मोटर साइकिल से घर आ रहा था। तभी रास्ते में मोटरसाइकिल से गिर गया। जिसे उसका बेटा और ममेरा भाई इलाज के लिए मोटरसाइकिल में बिठाकर गुरुर ला रहे थे। तभी चूल्हापथरा के पास अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।