मझौली राज के वार्ड नंबर 1 में गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों के साथ हमला कर दिया ।जिसमे पांच लोगों को पीट कर घायल कर दिया। वहीं आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया।घायलों को उपचार के लिए समीप के चिकित्सालय भेजा।जहां पांचो का उपचार चल रहा है।गुरुवार की शाम 4:00बजे पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।