बदायूं: ज्येष्ठ दशहरा के पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने कछला गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
Budaun, Budaun | Jun 5, 2025 बदायूं में जेष्ठ दशहरा के पर्व पर भागीरथी कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की स्नान करने की गंगा घाट का भीड़ लग गई। वहीं लाखों श्रद्धालुओं ने कछला गंगा घाट पर स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई और गंगा में पुष्प अर्पित कर प्रसाद चढ़ाया। इस मौके पर कछला गंगा घाट पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। वहीं पुलिस द्वारा रूट डायवर्सन भी किया गया था। जिससे सड़कों पर जाम न लगे।