हरसिद्धि पुलिस के द्वारा शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। पुलिस ने थाना क्षेत्र से 132 लीटर देसी शराब एक मोटरसाइकिल के साथ दो कारोबारी सचिन कुमार एवं दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है। दूसरी छापेमारी के दौरान पुलिस ने 900 एम एल विदेशी शराब के साथ शराब तस्कर अभिमन्यु दुबे को गिरफ्तार किया। उक्त मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।