दालमंडी में आगजनी और हंगामा करने वालों पर दर्ज हुआ मुकदमा, मीडिया पर लगा प्रतिबंध
Sadar, Varanasi | Feb 10, 2026 वाराणसी के दालमंडी में ध्वस्तीकरण के कार्य के दौरान आगजनी करने वाले दो लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है वही हंगामा करने वाले और माहौल बिगड़ता वाले लोगों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। 34 मकान पर एक साथ हो रहे कार्यवाही को लेकर मीडिया कर्मियों को भी दालमंडी में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके पीछे पुलिस की टीम ने सुरक्षा का हवाला दिया है।