जगदीशपुर: वारसलीगंज में श्री श्री 1008 चंडी महायज्ञ का आठवां दिन भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न
वारसलीगंज में चल रहे श्री श्री 1008 चंडी महायज्ञ का आठवां दिन अत्यंत भक्ति, आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज के गांवों और शहरों से आए हजारों भक्तों ने श्रद्धा भाव से यज्ञ की परिक्रमा की।