मकर संक्रांति को लेकर अरानी फूलवाटाँगर स्थित भैरव बाबा पहाड़ी में मंगलवार को 11:00 बजे से दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान अखंड हरी कीर्तन के साथ शुरुआत हो गई। जहां पर आसपास के कई गांव के कीर्तन मंडली शामिल होकर हरे राम हरे कृष्ण के जय घोष शुरू कर दिया। समिति के मुख्य संरक्षक सत्यजीत कुमार ने बताया कि समापन के पश्चात कल भव्य मेला का आयोजन होगा।