भिवानी: भिवानी में सेवानिवृत्त लैब सहायक और उसके पोते के साथ मारपीट, घर में तोड़फोड़
औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव पालुवास निवासी रमेश ने बताया कि वह केंद्रीय विद्यालय से लैब सहायक के पद से रिटायर्ड है। उसका पोता मयंक गली में साइकिल चला रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक पर रवि अपने साथी के साथ आया और उसके पोते मयंक को टक्कर मारकर फरार हो गया। इसके बाद अमरजीत, सन्नी, दीपक अपने साथियों के साथ लोहे के पाइप लेकर आए।