भिवानी: भिवानी शराब पीने के लिए नहीं दिए रुपये तो चाकू और सुआ से हमला करसब्जी विक्रेता की हत्या
शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर एक सब्जी विक्रेता की चाकू और सुआ से हमला करके हत्या कर डाली। मामला शुक्रवार का है। दुर्गा कालोनी निवासी गौरव ने बताया कि वे दो भाई और एक बहन है। उसका छोटा भाई 26 वर्षीय साेनू सब्जी विक्रेता का काम करता था। शुक्रवार दोपहर में उसके दोस्त की काल आई, जिसने बताया कि उसके भाई साेनू पर किसी ने हमला कर दिया।