भिवानी: जिला सूचना विभाग की भजन मंडली ने सब्जी मंडी में मतदाताओं को लोक शैली में अधिक से अधिक मतदान करने का किया आह्वान
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की भजन पार्टी ने सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) अभियान के तहत विधानसभा आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्थानीय सब्जी मंडी में मतदाताओं को लोक शैली के माध्यम से पांच अक्टूबर को अधिक से अधिक मतदान करने को प्रेरित किया।