भिवानी: भिवानी में तेज रफ्तार इको गाड़ी ने बुलेट बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत, पुलिस जुटी जांच में
गांव कुंगड़ निवासी योगेंद्र अपने छोटे भाई विरेंद्र के साथ शुक्रवार को बुलेट बाइक पर भिवानी से अपने गांव जा रहा था। जब वे तिगड़ाना मोड़ से बवानीखेड़ा की तरफ चले तो सामने से तेज रफ्तार इको गाड़ी आ रही थी। इको गाड़ी चालक ने बुलेट बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में इको गाड़ी का टायर भी फट गया। हादसे में बाइक सवार योगेंद्र और विरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।