बालोद जिले के डौन्डी थाना क्षेत्र के धोबनी अ गांव में धान मिजाई के बाद रखी गई मुर्गा पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी खूनी विवाद में बदल गई। जश्न के बीच पिता सुमन लाल दुगगा और पुत्र कोमल दुगगा के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में कोमल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके गर्दन व हाथ पर गहरे घाव आए हैं।