शिवपुरी: मंगलवार को सतनवाड़ा-नरवर मार्ग पर दिखा तेंदुआ, वीडियो हुआ वायरल
शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के सतनवाड़ा-नरवर मार्ग पर मंगलवार को रात करीब 8 बजे एक तेदुए का घूमते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।वीडियो में तेंदुआ सड़क पर शिकार की तलाश में दिखाई दे रहा हैं,नगर परिषद के पार्षद पति मानवेन्द्र सोलंकी अपने परिवार के साथ शिवपुरी से नरवर आ रहे थे जैसे ही उनकी कार की रोशनी उस पर पड़ी,वो तुरंत जंगल की ओर भाग निकला