शनिवार दोपहर 3 बजे प्रशासन ने आनंदपुर में कार्रवाई करते हुए मुक्तिधाम के आसपास फैले अवैध अतिक्रमण को जमींदोज कर दिया। नायब तहसीलदार हेमंत अग्रवाल और जनपद सीईओ उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई से क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर तहसीलदार ने ग्राम पंचायत को सख्त निर्देश दिए कि आगामी 15 दिनों के भीतर मुक्तिधाम की फेंसिंग