चरखारी: चरखारी में भामाशाह जयंती पर एक दर्जन वरिष्ठ व्यापारियों को किया गया सम्मानित
चरखारी में उद्योग व्यापार मण्डल ने दानवीर भामाशाह की जयंती पर श्री मोहनराम धर्मशाला में एक दर्जन वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। 12 व्यापारियों को फूल माला व शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। व्यापार मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि भामाशाह ने संकट में महाराणा प्रताप को अपनी पूरी संपत्ति दान कर दी थी।