गांगड़तलाई: गांगड़तलाई में पंचायत समिति सदस्य को लेकर होगा उपचुनाव, 26 मई को होगा मतदान
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने का फैसला लिया है। बुधवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार यह उपचुनाव 1 जून से 31 दिसंबर 2024 के बीच खाली हुए पदों के लिए होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव ने बताया कि पंचायत समिति गांगड़तलाई में पंचायत समिति सदस्य के रिक्त पद पर उपचुनाव होगा। गांगड़तलाई पंचायत समिति सदस्य