गिरिडीह: तेलोडीह पंचायत भवन में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन
तेलोडीह पंचायत भवन में सोमवार को 10 बजे से विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद स्वयं मौजूद थे। इस शिविर में भू-लगान, दाखिल-खारिज , जमाबंदी सुधार, भूमि अभिलेखों में त्रुटि सुधार, ऑनलाइन लगान रसीद, सीमांकन, भूमि विवादों से 36 राजस्व मामलों का निष्पादन किया गया।