जहां अधिकांश लोग सांप का नाम सुनते ही भयभीत हो जाते हैं, वहीं चक्रधरपुर की पुरानी बस्ती निवासी 25 वर्षीय गुरुदेव मोहांती सांपों की जान बचाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैंl 45 प्रतिशत दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने अपने साहस, समर्पण और लगन के बल पर वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई हैl