नारायणपुर: नाबालिग छात्रा बरामद, आगे की कार्रवाई जारी
खरीक थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग छात्रा को पुलिस ने बरामद कर लिया है। छात्रा की मां ने 20 मई को आवेदन देकर बताया था कि उनकी पुत्री 18 मई को स्कूल गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। मामले में खरीक थाना कांड संख्या 148/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने सोमवार को छात्रा को बरामद कर लिया।..