पीलीभीत: कलीनगर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एसडीएम के अश्वासन पर समाप्त
पीलीभीत। जनपद की कलीनगर तहसील में तहसील प्रशासन के खिलाफ चल रहा भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त कर दिया गया। यह धरना गुरुवार 22 जनवरी से तहसील गेट पर चल रहा था,किसानों का आरोप था कि राजपुर सिमरा तालुका महाराजपुर गांव में ग्राम समाज की लगभग दो एकड़ भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा किया गया।