टिब्बी के राठी खेड़ा में इथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में इथेनॉल फैक्ट्री हटाओ क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति की ओर से 11 फरवरी को तलवाड़ा झील में प्रस्तावित महा पंचायत को लेकर मंगलवार को तलवाड़ा झील के श्री गुरुद्वारा में बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर युवा किसान नेता महंगा सिंह ने बताया कि 11 फरवरी को इथेनॉल फैक्ट्री के विरोध तलवाड़ा झील में महा पंचायत आयोजित होगी।