सरस्वती विद्या मंदिर में पंचपदी व एनईपी आधारित संकुल स्तरीय प्रशिक्षण । रविवार को स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में पंचपदी शिक्षण पद्धति एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आधारित संकुल स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण सत्र रोहतास विभाग के विभाग प्रमुख श्री धरणीकांत पांडे जी द्वारा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई चरणों में संचालित हुआ।