नानपारा: भवानियापुर के पास तेज रफ्तार बस पेड़ से टकराई, चालक समेत 23 यात्री घायल, इलाज जारी
नानपारा मार्ग पर शनिवार दोपहर एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चालक सहित कुल 23 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मटेरा चौकी इंचार्ज पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।बस बहराइच के प्राइवेट बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर मिहिपुरवा जा रही थी। मटेरा थाना क्षेत्र के भवनियापुर के पास हुई