झालरापाटन: गोल्या खेड़ी गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा, दोनों पक्षों के 2 लोग हुए घायल
झालावाड़ के सीमावर्ती गोल्यां खेड़ी गांव में शनिवार रात दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया, झगड़े में दोनों पक्षों के दो जने घायल हो गए। जिन्हें मध्य रात करीब 2:00 बजे उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया की गोलियां खेड़ी गांव में एक किराने की दुकान पर मामूली बात पर दो पक्षों के बीच लाठियां से झगड़ा हो गया।