झालरापाटन: एसआरजी हॉस्पिटल की दोनों लिफ्ट खराब, रोगियों और तीमारदारों को हो रही भारी परेशानी
झालावाड़ जिले के सबसे बड़े एसआरजी हॉस्पिटल की दोनों लिफ्ट लंबे समय से खराब पड़ी हैं। इसके चलते अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस संबंध में अस्पताल के नियंत्रक और प्रधानाचार्य ने शाम 5:00 बजे बताया कि लिफ्ट कुछ दिनों पहले ही खराब हुई हैं। दोनों लिफ्टों की मरम्मत का काम चल रहा है जल्द ही ठीक हो जाएगी।