विदिशा नगर: गेहूं, चना, मसूर व सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किया जा रहा पंजीयन, कलेक्टर ने किसानों से की अपील
विदिशा जिले में गेहूं, चना, मसूर और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने कहा कि 5 फरवरी से गेहूं के उपार्जन कार्य के लिए पंजीयन का काम चल रहा है। जो काफी धीमी गति से चल है। इसमें तेजी लाने के लिए उन्होंने किसानों से जल्द से जल्द पंजीयन कराने की अपील की है।