जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में एनआरएलएम एवं मनरेगा के कार्यों की समीक्षा बैठक मंगलवार शाम 5:00 बजे की गयी। जिलाधिकारी ने एनआरएलएम के कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूहों के स्टार्टअप के लिए शत-प्रतिशत डिमाण्ड रेज की जाए।