गन्नौर: गन्नौर के मोई माजरी गांव में घर से 30 हजार रुपए चोरी होने पर करवाया मामला दर्ज
Ganaur, Sonipat | Mar 14, 2024 गन्नौर । मोई माजरी गांव में घर से 30 हजार रुपए चोरी होने के मामले में युवक ने खुबडू झाल चौकी पुलिस में चोरी का मामला दर्ज करवाया है । पुलिस को दी शिकायत में सुरेश ने बताया कि 12 मार्च को वह अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ सुबह 9 बजे गोहाना में सामान खरीदने के लिए गए हुए थे , जब दोपहर को करीब 1:30 बजे वापस आए तो हमने देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था ।