बरेली: किला थाना क्षेत्र के स्वाले नगर में हुई गोकशी, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
किला थाना क्षेत्र के स्वाले नगर में गोकशी की वारदात हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द को गोकशी की घटना का खुलासा किया जाएगा। हालांकि पुलिस ने गो अवशेषों को दफनाया है और मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है।