बरेली: पुलिस लाइन सभागार में नवंबर 2024 के यातायात माह का समापन समारोह आयोजित किया गया
बरेली की पुलिस लाइन सभागार में यातायात माह नवंबर 2024 का समापन समारोह आयोजित किया गया।इस दौरान एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी ट्रैफिक अकमल खान, co सिटी थर्ड देवेंद्र कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेली एसएसपी अनुराग आर्य रहे। एसपी ट्रैफिक अकमल खान द्वारा यातायात माह में की गई कार्यवाही को विस्तार पूर्वक सभी से अवगत करवाया गया।