बारां: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से हिंदू जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश खुराना ने कहा- भाजपा सरकार गरीबों का शोषण कर रही है
Baran, Baran | Mar 25, 2025 एक तरफ सरकार दिल्ली में महिलाओं को 2500 रूपए देने को तैयार है। वहीं महिलाओं का किराया फ्री है, लेकिन राजस्थान सरकार में गरीबों का शोषण हो रहा है। मंगलवार को सायं 5 बजे के करीब हिन्दू जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश खुराना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भाजपा सरकार में गरीबों का शोषण हो रहा है। ना तो विकलांगों को पेंशन मिल रही है ना ही बुजुर्गों को।