हरदोई: पैतृक बाग पर कुछ लोगों द्वारा कब्जे की कोशिश, विकलांग परिवार ने डीएम और एसपी से लगाई गुहार, दिया प्रार्थना पत्र
Hardoi, Hardoi | Jan 17, 2026 हरदोई के सुरसा क्षेत्र के बिराहिमपुर गांव में कुछ लोगों द्वारा विकलांग व्यक्ति के पैतृक बाग पर जबरन कब्जा करने का गंभीर मामला सामने आया है।पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग न सिर्फ उसके पैतृक बाग पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं,बल्कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की जा रही है।बार-बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है