सलेमपुर: रामपुर कारखाना में पुल के पाए पर किशोरी ने आत्महत्या का प्रयास किया, CO और पुलिस कर्मियों ने रोका, परिजनों को सौंपा
मंगलवार की शाम को 4:30 बजे रामपुर कारखाना के पुराने पुल पर एक किशोरी पाए पर बैठकर और आत्महत्या का प्रयास की कोशिश की। इसी दौरान CO संजय रेड्डी और रामपुर कारखाना थाना अध्यक्ष अभिषेक यादव पहुंच गए ।किशोरी को बहुत समझ कर जनता के सहयोग से उसे कूदने से रोक लिया और परिजनों को सौंप दिया। जहां पुलिस ने इस दौरान किशोरी की काउंसलिंग भी की।