सहारनपुर: निवादा-तिवाया रोड पर तेज रफ्तार थार ने मचाया कहर, बेकाबू होकर पांच लोगों को मारी टक्कर, सभी घायल, पुलिस जांच में जुटी
सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र स्थित निवादा-तिवाया रोड पर रविवार देर रात तेज रफ्तार थार की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।