मंझनपुर: मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में परिजनों को लाश ले जाने के लिए नहीं दिया गया शव वाहन, रात भर शव लेकर खुले मे बैठे रहे परिजन
मेडिकल कालेज मे कर्मचारियो की लापरवाही का मामला सामने आया है। बीती रात वार्ड मे एक हादसे मे घायल अधेड़ की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने डाक्टरों से लाश ले जाने के लिए शव वाहन की मांग की। लेकिन अस्पताल प्रशसन ने उन्हे शव वाहन मुहैया नहीं कराया। मजबूरन परिवार रात भर वार्ड के बाहर स्टेचर पर शव रख कर बैठा रहा। सुबह सीएमएस ने एम्बुलेंस से भेजा घर।