मंझनपुर: बदलेपुर गांव में ग्राम प्रधान के घर के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में राष्ट्रीय पक्षी मोर की हुई मौत
करारी कोतवाली क्षेत्र के बदलेपुर गांव में देर रात में संदिग्ध परिस्थितियों में एक राष्ट्रीय पक्षी की मौत हो गई है। खास बात ये है कि राष्ट्रीय पक्षी की मौत ग्राम प्रधान के घर के सामने हुई है। वहीं सुबह देखा गया तो एक कुत्ता उसे नोचता हुआ दिखाई पड़ा है। वहां पर पहुंचे किसी व्यक्ति ने फ़ोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।