मंझनपुर: आज़ाद नगर मोहल्ले में भाइयों ने भाई और भाभी को घर से निकाला, शिकायत लेकर पीड़ित दंपति पहुंचा एसपी कार्यालय
करारी थाना क्षेत्र के कस्बे मे रहने वाले एक दंपति अपने घर से बेघर कर दिये गए है। पीड़ित के मुताबिक उनके चार भाइयो ने मिलकर उनके हिस्से की जमीन जायदाद हड़प लिया है। इतना ही नहीं उनके अपने घर मे भी रहने नहीं दिया जा रहा है। पीड़ित दंपति ने एसपी दफ्तर मे पुलिस अधिकारी को शिकायती पत्र देकर इंसाफ किए जाने की मांग उठाई है।