मंझनपुर: मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, कई शिकायतों का हुआ निस्तारण
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी की अध्यक्षता में बुधवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया है। इस जनसुनवाई में जिले भर के विभिन्न थाना क्षेत्र से पहुंचे पीड़ितों ने अपनी समस्याएं एसपी को बताई एसपी ने मौके से कई शिकायतों का निस्तारण कर दिया है। शेष बची शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया है।